श्री बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में जल शक्ति अभियान के तहत युवाओं को शपथ दिलाया गया।
इस दौरान युवाओं ने पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने, पानी की हर एक बूंद का संचयन करने, 'कैच द रेन' अभियान को बढ़ावा देने, पानी को एक अनमोल संपदा मानते हुए इसका उपयोग करने तथा इसके बारे में अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करने का शपथ लिया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा युवाओं को यह संदेश दिया गया कि यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
जिला युवा पदाधिकारी मोहसिन हाशमी ने बताया कि यह शपथ कार्यक्रम राज्य निर्देशिका रीता भगत के माध्यम से ऑनलाइन किया गया और उसमें सभी जिला के युवाओं ने भाग लिया इसी कड़ी में गढ़वा के सभी प्रखंडों के युवाओं ने भी भाग लिया और शपथ लिया, कि जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे और जल का संरक्षण करेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक चौबे, राहुल पाल, कार्यालय सहायक रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।