सगमा : नव वर्ष के पहले दिन लोगों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित नागराज शिव मंदिर शिव मंदिर सगमा ब्रहम स्थान शारदा कटहर पुतुर सोणडीहा मकरी बिरबल घघरी सहित विभिन्न शिवालयों में पुजा अर्चना कर नव वर्ष का शुरुआत किया। पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों ने पिकनिक स्पॉटों जलप्रपात व, जंगलों में जाकर मनपसंद व्यंजन का लुत्फ उठाया। पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की उमड़ी भीड़ से पिकनिक स्पॉट दिनभर गुलजार रहा। नववर्ष को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोग अहले सुबह मंदिरों में पहुंच कर पूजा अर्चना की। वहीं नव युवक वर्ग सुबह से ही अपनी-अपनी टोली में गाजे बाजे के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाते देखे गये।
हालांकि नव वर्ष के आगे लोगों में कोरोना का तनिक भी भय नहीं दिखा।
लोगों ने बिना परवाह किए नव वर्ष का स्वागत किया तथा डीजे की धुन पर जमकर जश्न मनाया। वहीं लोगों ने वाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व गुरुवार की मध्य रात्रि लोगों ने बीते वर्ष की विदाई दी तथा नव वर्ष का स्वागत किया। लोगों ने सड़कों पर हैप्पी न्यू ईयर लिखकर तथा आतिशबाजी कर नये वर्ष का इजहार किया।