भंडरिया : प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष पर सभी पिकनिक स्पॉट दिनभर गुलजार रहा। छोटे बड़े सभी लोग अपनी अपनी टोली बनाकर पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे थे। कनहर नदी पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने वालों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। नव वर्ष की आधी रात्रि से ही मोबाइल की घंटी बढ़ना शुरू हो गई थी। लोग एक दूसरे को नव वर्ष की मुबारकबाद भेज रहे थे। इस दिन सुबह से ही मुर्गे और बकरे की दुकान में भीड़ लग गई थी। लोग मुर्गे और बकरे की मीट खरीदी करते देखे गए। पिकनिक स्पॉट कनहर नदी, कोरईडेवा घाट, मंडल डैम, रेघवा डैम, चरखी पत्थर सहित अन्य पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी हुई थी। लोग अपने-अपने अंदाज में पिकनिक मना कर खुशियां मना रहे थे।
कुछ लोग ढोल बाजे के साथ नाच भी रहे थे।