गढ़वा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने प्रदेश सहित सभी जिले के जिला अध्यक्ष के नाम का घोषणा पत्र जारी की है, जिसमें गढ़वा जिले के लिए गढ़वा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला महामंत्री रितेश चौबे को गढ़वा जिला भाजयुमो का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम आशीष तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को पलामू जिला का प्रभारी बनाया गया है ।
घोषणा पत्र जारी होने के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष रितेश चौबे ने हमारे चैनल को बताया कि जिस तरह से पार्टी हम पर विश्वास की है, हम उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। संगठन को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि बहुत जल्द गढ़वा जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा और एक मजबूत टीम बनाया जाएगा जिससे गढ़वा जिले में भाजयुमो हर युवाओं तक पहुंचेगी तथा केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को धन्यवाद दिया है।
इधर रितेश चौबे के भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें मिठाई खिला कर बधाई दिए। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दुबे, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, हरेंद्र द्विवेदी, अविनाश पासवान, मुन्नू उपाध्याय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।