गढ़वा : बाजार समिति गढ़वा के प्रांगण में उठाव प्रभारी, गढ़वा विनोद मिश्रा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें मजदूर संघ, परिवहन अभिकर्ता संघ, ड्राइवर खलासी संघ के द्वारा अंगवस्त्र, फूलमाला द्वारा सम्मानित किया गया।
इस समारोह को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया और कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट सेवा के लिए साधुवाद दिया। बिनोद मिश्रा ने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद दिया और बेदाग 34 साल की सेवा में सभी को साथ लेकर चलने की बात की और आगे भी भावनात्मक जुड़ाव की बात कही।
इस मौके पर विशिष्ट रूप से जयप्रकाश सिंह (गोदाम प्रभारी), दिवाकर मिश्रा (इंजिनियर), अरविंद शर्मा (कांटा इंचार्ज), अवधेश कुमार (परिवहन अभिकर्ता), जितेंद्र सिंह, नरसिंह तिवारी, रवि मिश्रा, संजय मिश्रा, अविनाश मिश्रा, बिहारी, प्रदीप, सोनू, आदि मौजूद रहे।