श्री बंशीधर नगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय रक्सा में गुरुवार को प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक राधा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित बैठक में सांगठनिक मजबूती के लिए विचार विमर्श किया गया।
बैठक में पारा शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार द्वारा पहली वर्षगांठ के अवसर पर भी सरकार ने पारा शिक्षकों के प्रति उदासीनता दिखाया गया। सरकार के इस रवैये पर रोष प्रकट किया गया। पारा शिक्षकों ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा भी पारा शिक्षकों को छला जा रहा है। उनके द्वारा किये गए वायदे झूठ साबित हो रहे हैं, जिससे सरकार के प्रति लोगों में रोष है। झारखंड सरकार द्वारा आगामी 15 जनवरी तक पारा शिक्षकों के पक्ष में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश के पारा शिक्षक प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में पारा शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। बैठक में पारा शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित 17 जनवरी को सत्ता पक्ष के सभी विधायकों के आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप देव, सचिव हृदया प्रसाद गुप्ता, अनूप कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, राजेश कुमार, नागवन्त प्रसाद यादव, अरविंद कुमार ठाकुर, सत्य देव कुमार, मनोज कुमार, कामेश्वर मेहता, नकछेदी मेहता, अनूप कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार, लियाकत अंसारी, इम्तियाज अंसारी, श्यामा प्रसाद, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, अनूप कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप देव, सत्येंद्र कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।