भवनाथपुर (गढ़वा) : बुधवार को भवनाथपुर के ढेकुलिया टोला पर कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के समीप लक्की स्टील एवं एक्वा वाटर प्लांट का उद्घाटन विधायक भानु प्रताप शाही ने विधिवत पूजा पाठ तथा फीता काटकर किया।
उद्घाटन के मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे घर के युवा अखिलेश विश्वकर्मा ने काफी मेहनत करके भवनाथपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल पिलाने के उदेश्य से आरो प्लांट लगाया, जो काफी सराहनीय कार्य है। विधायक ने कहा कि हमने अथक प्रयास करके पूरे विस् क्षेत्र के लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की ओर युद्धस्तर से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही सोन नदी से पानी से उठाव करके पाइप लाइन से हर घर को पीने का पानी मिलेगा।
जबकि आरओ प्लांट के संचालक अखिलेश विश्वकर्मा ने कहा कि भवनाथपुर में आरओ प्लांट नहीं होने के वजह से मेरे मन में आया कि यहां के लोगों को शादी विवाह, पार्टी के लिए जो दूसरे शहर में पानी लेने जाते हैं। उन्हें हम पानी मुहैया कराकर सेवा दें। इससे जहां लोगों को सहूलियत होगी, वहीं हमारा व्यवसाय भी चलेगा।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, उमेन्द्र यादव, विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, महामंत्री मनोज सिंह, ब्रजेश चौबे, अजित चौबे, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार रवि, महेंद्र राम, धीरज चौबे, विकास कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।