भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस की ओर से प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा गया। जिसमें भवनाथपुर प्रखण्ड के डीएवी स्कूल शिशु सरस्वती विद्यालय टाउनशिप पहुंच कर जागरुकता अभियान के क्रम में छात्राओं एवं महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती जा रही अपराध की घटनाओं को रोकने के लिये जागरूक किया गया तथा डायन भूत प्रथा के विषय में प्रचलित अंधविश्वास को समाप्त करने के बारे में बताया गया।
साथ ही भारतीय थल सेना द्वारा जारी रैली भर्ती के विज्ञापन के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी इस अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि भवनाथपुर जैसे छोटे क्षेत्रो में ऐसे जागरूकता की विशेष जरुरत है, तभी समाज मे बदलाव आ सकता है और लोगों में इसके प्रति समृद्ध जानकरी मिल सकेगी। इस जागरूकता अभियान में भवनाथपुर पुलिस कर्मी और शिक्षक, बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।