whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188241
Loading...


रजबंधा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पतहरिया की टीम ने जीता

location_on मेराल access_time 31-Dec-20, 05:03 PM visibility 665
Share



रजबंधा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पतहरिया की टीम ने जीता


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



खेल प्रतिभा बढ़ाने में संगठन का उत्कृष्ट योगदान : भानु मेराल : प्रखंड के राजबंधा गांव में शाह शक्ति सामाजिक संगठन के तत्वधान में चल रहे 15 दिनों से क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला जतपुरा एवं पतहरिया के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला की शुरुआत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह के एवं सगठन सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा शील्ड कप को झांकी निकाल कर पूरे गाजे बाजे के साथ मैच ग्राउंड में घुमाया गया। तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ करवाया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जतपुरा की टीम 44 रनों पर ही अपना 10 विकेट खोकर ढेर हो गई। जवाबी पारी खेलने उत्तरी पतहरिया की टीम आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट खोकर सिमीत ओवर में ही जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
शील्ड एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधानसभा के विधायक भानु प्रताप शाही, विशिष्ट अतिथि गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी आदि ने संयुक्त रूप से विनर टीम पथरिया को शील्ड कप और पुरस्कार राशि ₹10 हजार प्रदान किया एवं रनर टीम जतपुरा को उप विजेता शील्ड कप और पुरस्कार 5 हजार रुपये प्रदान किया गया। इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि राजबंधा ग्राम जैसे सुदरवर्ती क्षेत्रों में ऐसा शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के लिए शाह शक्ति सामाजिक संगठन बधाई के पात्र हैं, जो खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य कर रही है और मुझे खुशी है कि ऐसे क्षेत्रों में खेल के प्रति युवाओं के साथ पर पढुआ पंचायत एवं लोवादाग पंचायत के ग्रामीणों, समाजसेवीओ और जनप्रतिनिधियों की अपार लालसा एवं सहयोग के साथ संगठन मिल कर कार्य कर रही है।
अगर यही रहा तो दिन दूर नहीं है आने वाले दिनों में गढ़वा जिला का नाम खेल जगत के लिए भी जाना जाएगा। और ऐसे कार्य के लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि गढ़वा एवं पलामू की धरती के किसी भी कोने में मैं सदैव तैयार रहूंगा। वहीं पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी एवं पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि इस गांव में जहां टूर्नामेंट हो रहा है। यहां की स्थिति को देखते हुए खेल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्टेडियम का निर्माण करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। क्योंकि आरसीसी ग्राउंड 3 विधानसभाओं के मुहाने पर स्थित है, जहां पर गढ़वा विधानसभा विश्रामपुर विधानसभा एवं भवनाथपुर विधानसभा की सीमा चंद दूरियों पर एक दूसरे से जुड़ी हुई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सगंठन जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं मंच संचालन संतोष दुबे ने किया। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडे, उपाध्यक्ष उमेंद्र यादव संजय भगत, संगठन पलामू अध्यक्ष अजित पांडे, पलामू सचिव आयुष तिवारी गढ़वा जिला सचिव श्रीराम बिंद उपाध्यक्ष रूपु महतो संगठन महामंत्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रवक्ता सुमेर कुमार, रंजीत कुमार सहित राजस्थानी जनप्रतिनिधियों के अलावा में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play