भंडरिया : थाना परिसर में बुधवार को इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत की अध्यक्षता में बडगड व भंडरिया प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र के हर पहलु पर लोगों से बारी बारी से जानकारी ली गई।
अधिकांश लोगों ने सार्वजनिक व हाट बजारो में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री किये जाने की जानकारी देते हुए उस पर लगाम लगाने की अपील की। साथ ही बैठक में उपस्थित रंका एसडीपीओ मनोज कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम प्रशासन के लोगों का आंख कान आप ही लोग हैं। आपके द्वारा दिखाई व सुनाई गई बातों को देखते व सुनते तथा उसको अपनें दायरे में लाते हैं।
पुलिस को आपकी सहयोग की सख्त जरुरत है। बिना आपकी सहयोग के पुलिस एक कदम नहीं चल पाएगी। आपके आर्थिक व समाजिक विकास में अगर मेरा थोड़ा सा भी योगदान रहा तो हम उसे अपना सौभाग्य मानते हैं। आज इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या व समाजिक बुराई अंधविश्वास है। गांव के भोले भाले लोग ओझा गुणी के चक्कर में पड़कर अपने घर परिवार बर्बाद कर लेते हैं यहा तक की एक दुसरे की हत्या तक भी कर देते हैं। वैस लोगों को हमसबो के द्वारा जागरुक करनें की जरुरत है की आप अंधविश्वास के चक्कर में न पड़े। और अपना व अपने समाज का विकास करें।
मौके पर भंडरिया प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, बडगड जिप सदस्य रमेश सोनी, बीडीसी सुशील कुमार सिन्हा, मुखिया महेश्वर सिंह, शंकर सिंह, बालदेव टोप्पो, प्रभा कुजूर, ललिता बाखला ग्रामीण अशोक गुप्ता, सुरेश प्रसाद सोनी, भागीरथी महतो, देव सागर दीक्षित आदि उपस्थित थे।