whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177298
Loading...


मंदिर प्रबंध समिति ने राजा पहाड़ी पर पार्वती मंदिर बनाने का लिया निर्णय

location_on बंशीधर नगर access_time 30-Dec-20, 05:58 PM visibility 664
Share



मंदिर प्रबंध समिति ने राजा पहाड़ी पर पार्वती मंदिर बनाने का लिया निर्णय


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : राजा पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को विधायक भानु प्रताप शाही ने मंदिर प्रबंधन समिति व शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक किया। इसमें राजा पहाड़ी शिव मंदिर स्थल के विकास को लेकर चर्चा किया गया तथा आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर के ठीक सामने पहाड़ी पर मां पार्वती मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने का निर्णय लिया गया। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि राजा पहाड़ी शिव मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी है तथा पहाड़ी मंदिर के विकास हेतु एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। यह स्थल काफी मनोरम व प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण है, जो बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहता है।
राजा पहाड़ी शिव मंदिर में अधिक से अधिक पर्यटक आएं इसके लिए सभी तरह के सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। श्री बंशीधर मंदिर, राजा पहाड़ी शिव मंदिर व अन्य मंदिरों तथा पर्यटक स्थलों को स्वदेश दर्शन योजना से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। श्री बंशीधर मंदिर प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर है। जब श्रद्धालु श्री बंशीधर मंदिर आएंगे तो स्वत: राजा पहाड़ी शिव मंदिर भी आएंगे। पर्यटक जब यहां आने लगेंगे तो स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा तथा उनका आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगा। मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीद्धेश्वर लाल अग्रवाल, मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक, गोपाल पाठक, विजया लक्ष्मी देवी, रघुराज पांडेय, विकास स्वदेशी, डॉ सिद्धनाथ प्रसाद, राम प्रसाद, विभूति भूषण चौबे, विनय पांडेय, कुमार कनिष्क, विकास कुमार पांडेय, मथुरा पासवान, राकेश चौबे, मुकेश चौबे, लक्ष्मण राम, अशोक सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, लालमोहन प्रसाद यादव, उमेंद्र यादव, रवि कुमार, अश्विनी कुमार, महेश प्रसाद साहू, मनदीप प्रसाद, राजीव कुमार जायसवाल, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, प्रताप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व भाजपाई उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play