लेस्लीगंज : गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 36 पशुओं को लेस्लीगंज पुलिस ने पकड़ा। जानकारी के मुताबिक तस्कर तरहसी के रास्ते लेकर जा रहे थे।लेकिन तरहसी थाने पर बैरियर लगा था। तस्कर बैरियर तोड़कर लेस्लीगंज के रास्ते भागे किन्तु पुलिस के मुस्तैदी से पकड़े गए।
लेस्लीगंज थाना प्रभारी ने कहा कि गाड़ी मालिक एवम तस्कर पर मामला दर्ज किया जाएगा। गाड़ी में लगा नम्बर भी गलत है। पुलिस के आँखों में धूल झोंकने के लिए नम्बर प्लेट को पीछे कर एवम आगे गलत नम्बर लगाकर गाड़ी चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि जब्त किए गए जानवरों को किसानों के बीच वितरित किया जाएगा।