बंशीधर नगर (गढ़वा) : अनुमंडल बनने के 28 वर्ष बाद बंशीधर नगर को स्थायी अग्निशमन वाहन मिला। इसके लिए जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही और अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार के प्रतिआभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विगत 5 सालों से चुनावी मुद्दा बनकर रह गया था। प्रियंका देवी ने कहा कि उनके द्वारा कई बार जिला परिषद की बैठक में अग्निशमन को लेकर आवाज उठाया गया था तथा क्षेत्रीय विधायक एवं जिला प्रशासन को आवेदन भी गया था। उन्होंने कहा कि आज इनकी चिर प्रतीक्षित मांग पुरा हुआ। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही और अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अब बंशीधर नगर में चौबीसों घंटा अग्निशमन की व्यवस्था रहेगी। अब कहीं पर भी किसी प्रकार से हुई आगजनी से होने वाले क्षति को रोकने में सुबिधा होगी।
हर्ष व्यक्त करने वालो में भाजपा नेता अनिल पासवान, चंदू पासवान, सुदर्शन विश्वकर्मा, विनोद पासवान, ओमप्रकाश उराव, विकास शर्मा, अंकित पासवान, राकेश पासवान, सोनू राम सहित अन्य के नाम शामिल है।