बंशीधर नगर (गढ़वा) : कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुये हुलहुला पंचायत में समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी ज्योति देव ने मंगलवार को गरीब, असहाय, दिव्यांग व जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर 500 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया।
इस अवसर पर ज्योति देव ने कहा कि गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को मदद करना मेरी आदत में शामिल है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा इंसान वही है जो दूसरे इंसान के काम आ सके। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पूण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो की मदद कर उन्हें आत्मसंतुष्टि होती है।
इस अवसर पर अधिवक्ता साकेत देव, रजनीकांत देव उर्फ पप्पू देव, बिनोद प्रसाद, शम्भू राम, जवाहिर राम, मुनिया देवी, सुगनी देवी, सहोदरी देवी, लिलावती कुँवर, चनवा देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।