whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161391
Loading...


प्रेरणा परामर्श संस्था ने 1000 गरीबों को उपलब्ध कराए गर्म कपड़े

location_on रेहला access_time 29-Dec-20, 08:48 PM visibility 666
Share



प्रेरणा परामर्श संस्था ने 1000 गरीबों को उपलब्ध कराए गर्म कपड़े


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



रेहला आदि गुरु दत्तात्रेय की जयंती पर  प्रयागराज प्रेरणा परमार्थ आश्रम की रेहला इकाई ने मंगलवार को शिवतार ट्रेडर्स परिसर में एक हजार गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र व कंबल  वितरीत किया। वितरण  समारोह का शुभारंभ गुरु दत्तात्रेय की पूजा-अर्चना के उपरांत की गई।  डेंटल कॉलेज के चेयरमैन सह संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह, रेहला थानाप्रभारी श्रीभगवान सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष नीरज सिंह, एसबीआई के शाखा प्रबंधक दीपक सिंह, आरपी सिंह ने आदि गुरु की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में जुटे अतिथियों ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई धर्म नहीं है। बिना भेदभाव समाज के सभी वर्ग के जरूरतमन्दों की सेवा करना ही अपने आप में मिसाल है।
  प्रेरणा परमार्थ आश्रम ने बड़े पैमाने पर प्रत्येक वर्ष वस्त्र का वितरण कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर चुका है। आश्रम की ओर से यह कार्यक्रम क्षेत्र के कई जगहों पर आयोजित किया जाता है जिससे वृहद पैमाने पर जरूरतमंदों को लाभ मिलता है।  वक्ताओं ने यह भी कहा कि समय को समय पर पहचान कर उसके साथ चलने से ही जीवन में सफलता मिलती है और जीवन की यही सार्थकता भी है। वनांचल डेंटल कॉलेज के चेयरमैन दिनेश सिंह  ने कहा कि जरूरतमन्दों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि आश्रम की ओर से इस कंपकपाती ठंड में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगों के बीच गर्म कपड़े के साथ  धोती, साड़ी, और अन्य जरूरत के समान भी वितरित किये जाते हैं।
समारोह में आश्रम की ओर से भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों के जांचोपरांत मुफ्त दवा भी दी गई। इससे पहले संस्था की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  रेहला इकाई के रणधीर सिंह, कृपाशंकर सिंह विनोद सिंह, राज सिंह, डॉ मनोज, मुन्ना सिंह, पप्पू सेठ, अजीत दिक्षित, आलोक सिंह, अलख सिंह, मृत्युंजय सिंह, उपेन्द्र देव, दिनेश्वर देव ने कार्यक्रम के सफल संचालन में भरपुर सहयोग किया। मौके पर संजय शुक्ला, हरकेश्वर प्रसाद, प्रदीप सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, विजय विश्वकर्मा, संस्कार भारती के संगठन मंत्री अशोक तिवारी समेत संस्था के कई सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play