whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27150362
Loading...


सरकार के खिलाफ भाजपा विधायकों ने खोला मोर्चा कहा हेमंत सरकार एक भी घोषणा नहीं कर पाई लागू

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-20, 07:31 PM visibility 672
Share



सरकार के खिलाफ भाजपा विधायकों ने खोला मोर्चा कहा हेमंत सरकार एक भी घोषणा नहीं कर पाई लागू


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला मुख्यालय गढ़वा में आज जहां एक और हेमंत सरकार के 1 वर्ष का वर्षगांठ समारोह मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करते हुए भाजपा के विश्रामपुर के विधायक व पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तथा भवनाथपुर के विधायक व पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने आज यहां सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला कहा झारखंड की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार ने एक भी चुनावी घोषणा पूरा नहीं किया है। यहां तक कि एक साल के अंदर राज्य में एक भी विकास योजना शुरू नहीं की गई है। बल्कि पूर्व सरकार की चल रही सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। अपने वादे के मुताबिक हेमंत सोरेन को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।
मंगलवार को गढ़वा स्थित होटल रॉयल पद्मावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं उक्त दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के पूर्व वादा किया था कि एक वर्ष में पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे। यदि वे ऐसा नहीं कर सके तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। परंतु एक वर्ष में एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला है। न ही एक भी चुनावी वादा पूरा हुआ है। नैतिकता के आधार पर हेमंत सोरेन को संन्यास ले लेना चाहिए। यह सरकार एक वर्ष पूरा होने पर दिखावे के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। इस सरकार में नक्सलवाद, अपराध, लूट, बलात्कार, महिला उत्पीड़न की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। राज्य भवन के सामने उग्रवादी पोस्टर चिपका रहे हैं।
इस सरकार की उपलब्धि हेलमेट जांच के नाम पर गरीबों से वसूली करना, बालू की तस्करी, पत्थर चोरी, ऑनलाइन के नाम पर जमीन बिक्री है। अब तक किसानों की धान की खरीददारी नहीं हो सकी है। रघुवर दास ने जिन विकास योजनाओं को शुरू किया था, हेमंत सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि उन्होंने काफी परिश्रम से राज्य के पलामू, दुमका एवं हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज खोला था। परंतु यह सरकार कॉलेज शुरू नहीं कर सकी। किसी भी कॉलेज में एक भी नामांकन नहीं हो सका। भाजपा आज पूरे राज्य में हेमंत सरकार का पोल खोलो अभियान चला रही है। मौके पर मुख्य रूप से संगठन के जिला प्रभारी अमित सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, रघुराज पांडे, जवाहर पासवान, गिरेन्द्र पांडेय, संतोष दूबे, राजीव रंजन तिवारी, बबलू पटवा, विकास स्वदेशी, संजय भगत, रिंकु तिवारी, रितेश चौबे, अविनाश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play