whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27144291
Loading...


जिला स्तरीय नेशनल युथ पार्लियामेंट फेस्टिवल आयोजित

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-20, 07:02 PM visibility 676
Share



जिला स्तरीय नेशनल युथ पार्लियामेंट फेस्टिवल आयोजित


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज इकाई, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियामेंट-2021 का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशिका रीता भगत और उप निदेशिका हनी सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने के लिए धन्यवाद वह शुभकामनाएं दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी ने बताया कि आज के इस जिलास्तरीय युथ पार्लियामेंट समारोह में गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवाओं ने हिस्सा लिया।
उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम तीन स्तरों पर आयोजित है। प्रथम स्तर जिला स्तर तथा इसके पश्चात राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर। आज के जिला स्तर के कार्यक्रम के लिए पूरे झारखंड में चार केंद्रों में से एक केन्द्र पलामू जिला को बनाया गया था जिसमें गढ़वा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा एवं पलामू का ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम किया गया। गढ़वा जिले के आयोजित डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियोंट कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक मंडली में अंकुर, रिसर्च स्कॉलर, डा. दिलीप कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, एमके काॅलेज पांकी, सैयद शहबाज तौफीक, स्वतंत्र फिल्म लेखक, प्रो. आलोक रंजन, पलामू, प्रो. किरण कुमारी, सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा शामिल थे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, उन्नत भारत अभियान समुदायों की शक्ति का फैलाव एवं उनके उत्थान के लिए प्रौद्योगिकी तकनीकों का प्रयोग, जन जनसामान्य हेतु ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं को बंधन मुक्त करना, शून्य बजट किसानों के लिए वरदान विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सतीश तिवारी ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play