गढ़वा : जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने झारखंड प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर सरकार की एक वर्ष की कार्यकाल पुरे होने के उपलक्ष्य में बधाई दिया।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि किसान ॠण माफी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है, पुरे प्रदेश के किसानों मे बहुत खुशहाली है, इसके लिए उन्होंने कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बरडिहा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित अस्पताल मे डाक्टर उपलब्ध करवाने की मांग की, ताकि प्रखंड के आम-अवाम को इलाज हेतु गढ़वा डाल्टनगंज की चक्कर ना लगानी पड़े।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार की एक वर्ष की कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रही है, कोरोना जैसी महामारी मे भी राज्य की सरकार ने किसानों की ॠण माफ कर यह दिखा दिया कि सरकार अपनी चुनावी वादे को पुरा करने को लेकर गंभीर है।