whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27128256
Loading...


आजसू ने हेमंत सरकार के खिलाफ मनाया विश्वासघात दिवस

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-20, 06:26 PM visibility 671
Share



आजसू ने हेमंत सरकार के खिलाफ मनाया विश्वासघात दिवस


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार को आजसू पार्टी गढ़वा जिला कमेटी के द्वारा विश्वासघात दिवस का आयोजन स्थानीय रंका मोड़ पर किया गया। जनता से हेमंत सरकार ने जिस तरह से झूठे वादे करके सत्ता पर काबिज हुए और सारे वादे भूल कर जनता के विश्वास मत के साथ विश्वासघात करने का काम किया आजसू पार्टी सरकार के एट साल पूरे होने पर आज विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। यह सरकार झूठ की बुनियाद पर चल रही है जो कभी भी अपने मुकाम तक नहीं पहुंच सकती। हेमंत सरकार जिन वादों के बदौलत सत्ता पर काबिज हुई है उन वादों पर कोई भी काम नहीं हो रहा है। एक साल पूरे होने पर सरकार जश्न मना रही है और करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने का काम हो रहा है।
वहीं जनता से जुड़ी योजनाओं के लिए उनके पास पैसे नहीं है। हेमंत सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल एक भी वादे पूरे नहीं हुए हैं। केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। वहीं आम जनमानस कराह रही है। हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व जनता से वादा किया था की वृद्धा पेंशन अभी ₹1000 प्रति महीना मिल रहा है। अगर वे सरकार में आते हैं तो 2500 रू महीना मिलेगा। लेकिन विगत 4 महीने से इस सरकार ने वृद्धा पेंशन ही बंद कर दिया, जिससे इस पर आश्रित रहने वाले लोग बेहाल हैं। इस सरकार ने यह भी वादा किया था जनता से कि एक साल में 500000 युवाओं को नौकरी मिलेगी नौकरी नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
इस वर्ष एक भी बहाली नहीं हुई और ना ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला। उन्होंने यह भी वादा किया था कि पहले 3 महीने के अंदर ओबीसी को 27% आरक्षण देने का काम करेंगे लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ। इन्होंने जनता के विश्वास मत के साथ विश्वासघात किया है। आजसू पार्टी पूरे राज्य में विश्वासघात दिवस के रूप में कार्यक्रम करके सरकार का पोल खोलने का काम कर रही है। केंद्रीय सचिव जयराम पासवान ने कहा कि इस सरकार में आम जनमानस खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जिस उम्मीद के साथ जनता ने हेमंत सरकार को सत्ता तक पहुंचाया, उसके साथ इस सरकार ने छल करने का काम किया। सरकार के घोषणा पत्र में गांव में 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात कही गई थी, लेकिन मुफ्त बिजली की बात तो दूर बिजली और भी महंगी हो गई।
इन्होंने महिलाओं को 50% आरक्षण देने व महिलाओं को सशक्त करने की बात कही, लेकिन इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह सरकार पूरी तरह से निकम्मी सरकार है। जिला सचिव डॉ इश्तियाक रजा ने कहा कि यह सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग चला रही है। आम जनमानस के पीडा से कोई सरोकार नहीं है। चुनाव पूर्व उन्होंने वादा किया था कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को ₹2000 प्रति माह दिया जाएगा, लेकिन इन्होंने ऐसा कोई पहल नहीं किया यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
इनका चुनावी वादा जिसके बदौलत यह मुख्यमंत्री बने उस पर कोई भी कार्य नहीं किया। सरकार 1 वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रही है, लेकिन राज्य में कोई भी ऐसा काम नहीं हुआ जिसमें जश्न मनाया जाए। चुनाव पूर्व उन्होंने वादा किया था जनता से कि सभी अनुबंध कर्मी को स्थाई किया जाएगा, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं पारा शिक्षकों के सेवा शर्त एवं वेतनमान का निर्धारण किया जाएगा, भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून 2018 और भूमि बैंक की नीति को खत्म किया जाएगा, वन अधिकार कानून के लिए किए गए बदलावों को रद्द किया जाएगा, वन क्षेत्र में रह रहे आदिवासियों और मूल निवासियों को देने के प्रावधान का सरलीकरण किया जाएगा, विस्थापन का दंश झेल रहे सभी लोगों की सहायता के लिए सशक्त पूर्ण आवास योजना गठित किया जाएगा, सरकारी नौकरी में स्थानीय लोगों को 75% आरक्षण मिलेगा ₹250000000 के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय लोगों को दिया जाएगा, शहीद के परिवार के एक सदस्य को सीधे सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया जाएगा, लेकिन सरकार सत्ता में आते ही भोग विलास में व्यस्त हो गई।
भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी खुलेआम घूस ले रहे हैं। आम जनमानस दर्द से कराह रही है और हेमंत सोरेन मौज मस्ती कर रहे हैं। आजसू पार्टी सरकार की 1 वर्ष पूरे होने पर आज विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही है और जनता के बीच में यह बताने का काम कर रही है कि किस तरह से हेमंत सोरेन ने जनता को गुमराह कर सत्ता पर काबिज होने का काम किया। कार्यक्रम का समापन छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष राजन कुमार रवि ने किया। मौके पर अब्दुल्लाह अंसारी, मनोज कुमार, चंपा देवी, अनुराग कुमार पासवान, योगेंद्र कुमार, चंदेश्वर कुमार, मुर्शीद आलम, शशिकांत तिवारी, पुरुषोत्तम कुमार रवि, मृत्युंजय शौंडिक सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play