whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473450
Loading...


मंत्री मिथिलेश का एक वर्ष

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-20, 11:48 AM visibility 677
Share



मंत्री मिथिलेश का एक वर्ष


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
चैनल हेड, नूतन टीवी



गढ़वा : एक वर्ष पूर्व गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, दिवास्वप्न हो चुके विकास से निजात पाने की लालसा पाले मिथिलेश ठाकुर को यहां के मतदाताओं ने विधानसभा की कमान सौंपी थी। मतदाताओं की महत्वाकांक्षा श्री ठाकुर को झारखंड की हेमंत सरकार में पेयजल स्वच्छता मंत्री की बागडोर संभालने के बाद और कुलांचे मारने लगी। तात्पर्य यह कि गढ़वा विधानसभा की जनता की अपेक्षा विधायक से मंत्री बने मिथिलेश ठाकुर से काफी बढ़ गई है। ऐसी परिस्थिति में श्री ठाकुर ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास इस कोरोना संकट में भी, खुद को जोखिम में डालकर सार्थक पहल किया है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।
इसी का नतीजा है कि गढ़वा जिले मे़ लंबित पड़े विकास में गति देने के श्री ठाकुर के ईमानदार प्रयास से भागोडीह ग्रीड चालू हो पाया तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का जनता के प्रति किए गए अपने वादे को पूरा करने का कमिटमेंट श्री ठाकुर ने दिखलाया है। क्योंकि बिजली सेवा में सुधार का काफी हद तक का श्रेय मंत्री मिथिलेश ठाकुर को देना अनुचित नहीं होगा। इसके अलावे गढ़वा जिले के विकास में कई ऐसे कार्य हुए हैं, जिसे यहां के लोगों के हित में उठाया गया मंत्री मिथिलेश ठाकुर का एक वर्ष का कार्यकाल का श्रेय देना अन्यथा नहीं होगा। मसलन बर्षों से लंबित पड़े गढ़वा शहरी पेयजल आपूर्ति योजना में काम शुरू होना, बाईपास सड़क के लिए निरंतर अपने स्तर से भी प्रयास करना तथा रंका एवं चिनियां प्रखंड में एक दिन के अंदर मनरेगा से 333 सड़कों का शिलान्यास किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है।
मगर गढ़वा जैसे विधानसभा क्षेत्र में जहां रोजगार के लिए पलायन सिंचाई के अभाव में वर्षा पर आधारित खेती एवं शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ापन तथा स्वास्थ्य सेवा के अभाव में आए दिन लोगों की असामयिक मौत को रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभी भी विधायक के रूप में मंत्री मिथिलेश ठाकुर से बेहतर काम करने की विधानसभा की जनता को काफी अपेक्षा है, क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में हालत यह है कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक भवन तो है, मगर गुणवत्ता को पूर्ण पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है। हालत तो इतना खराब है कि प्राथमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक स्कूलों में तक नियमित नहीं जाते हैं, उच्च शिक्षा में विशेषकर तकनीकी शिक्षा में और ही बदतर हालत है।
जिले में एकमात्र अंगीभूत कालेज है। पीजी की पढ़ाई के लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ रहा है। जिले का एकमात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज निजी हाथों से संचालित हो रहा है‌। व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान अनुपलब्ध हैं। बीएड कॉलेज के नाम पर चल रहे निजी संस्थान आम लोगों से दूर है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। विकास की दृष्टि से मिथिलेश ठाकुर के एक वर्ष की कार्य अवधि को पर्याप्त नहीं कहा जा सकता है। अभी आने वाले 4 वर्षों के कार्यों को देखना दिलचस्प होगा। यदि श्री ठाकुर ने इमानदार कर्म-शक्ति के साथ चुनौतियों के विभिन्न भंवर को पार करने में सफलता प्राप्त कर ली, तो गढ़वा में विकास की बहू प्रतीक्षित सपने और कार्य संस्कृति को नया स्वरूप आने वाले वर्षों में देखने को मिलेगा।
तभी यह विधानसभा विकास के पैमाने पर ऐसा आकार ग्रहण कर पाएगा, जिसकी परिकल्पना यहां के लोगों ने एक विधायक से की है। मगर इसके लिए अभी काफी कुछ करना बाकी है। विशेषकर भ्रष्टाचार के मामले में नकेल कसने में श्री ठाकुर की उपलब्धि अभी शून्य ही है। क्योंकि विकास योजना में भ्रष्टाचार इस कदर जड़ जमाए हुए है कि बगैर दस्तूर दिए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के किसी भी सरकारी दफ्तर में काम अपवाद स्वरूप भी नहीं हो पा रहा है, और तो और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े अधिकारी भी फिक्स कमीशन वसूल रहे हैं। हालत ऐसी है कि मनरेगा की योजना हो अथवा वाटर टावर या प्रधानमंत्री आवास किसी भी योजना में ऑपरेटर से लेकर बीडीओ तक बगैर कमीशन वसूली कुछ भी करने को तैयार नहीं हैं।
हालत इतनी बदतर है कि पंचायत से जुड़े प्रतिनिधि अधिकारियों तक कमीशन पहुंचाने को मजबूर हैं, ऐसे में विकास के सारे प्रयास बेकार साबित होंगे। लिहाजा भ्रष्टाचार को मिटाने के दिशा में आने वाले 4 वर्षों के कार्यकाल में अपने किए वादे के अनुसार मंत्री श्री ठाकुर भ्रष्टाचार पर नकेल कसकर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अपनी धमक दिखाएंगे जनता को उम्मीद है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play