whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473497
Loading...


पुलिस ने ग्रामीणों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

location_on कांडी access_time 28-Dec-20, 08:24 PM visibility 681
Share



पुलिस ने ग्रामीणों के बीच चलाया जागरूकता अभियान


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने सोमवार को थाना क्षेत्र के चटनियां गांव के ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि महिला उत्पीड़न, लड़कियो से छेड़खानी, डायन भूत, ओझा गुणी, साईबर क्राइम की विरोध में आप सभी सजग रहे। आप सभी अपने बच्चों को निर्भिक व निडर बनाए। अगर आपके घर की महिलाओं व लड़कियों को कोई भी पुरूष रास्ते में, बाजार में या कहीं भी छेडख़ानी या काँमेंट करें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आपके लिए चौबीस घंटे तैयार हैं।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को अपने माता पिता से अवश्य बताएं। घर में बीमार हुए व्यक्ति को ओझा गुनी के पास न ले जाकर डाँक्टर से ईलाज करवायें। किसी भी महिला को डायन ओझा न कहें। डायन व ओझा कहना कानूनी तौर पर अपराध है। किन्हीं को डायन व ओझा कहने के कारण कई बार मारपीट की नौबत भी आ जाती है। आपके घर के आस पास किसी भी प्रकार का नशा करता है तो उसे नशा करने से रोंके, क्योंकि अपराध, मारपीट व घरेलू हिंसा का मुख्य कारण नशा ही है। आपके आस पड़ोस में अवैध शराब की बिक्री या अन्य किसी भी प्रकार का अवैध धंधा हो रहा हो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देनेवाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।कोई भी व्यक्ति किसी भी अवैध कार्य को बढ़ावा न दें।
अपने बच्चे बच्चियों पर निगरानी रखें कि वह मोबाइल से क्या कर रहे हैं। पुलिस ने वाहन दुर्घटना से संबंधित बातों पर भी चर्चा की। मौके पर एस आई सुमन कुमार शर्मा, मुखिया रामजी प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play