whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27139495
Loading...


मंत्री मिथिलेश रंका तथा चिनियां में 333 सड़कों का किया शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 28-Dec-20, 06:09 PM visibility 664
Share



मंत्री मिथिलेश रंका तथा चिनियां में 333 सड़कों का किया शिलान्यास


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार, के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का गढ़वा जिले में आगमन हुआ इस दौरान मंत्री चिनियां व रंका प्रखंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसी क्रम में जिले के चिनियां प्रखंड कार्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में माननीय मंत्री, श्री ठाकुर के द्वारा चिनियां प्रखंड के 7 पंचायतों में कुल 116 ग्रामीण मिट्टी मोरम पथ शिलापट का अनावरण व शिलान्यास किया गया। मौके पर उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे‌ के असहाय, मजबूर 46 व्यक्तियों के बीच कंबल व 70 व्यक्तियों को मच्छरदानी का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित जनता व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामों के टोलो में मिट्टी मोरम पथ निर्माण से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।
झारखंड की वर्तमान सरकार जनता की समस्या को लेकर लगातार कार्यरत है। कोविड-19 के दौर में भी झारखंड सरकार ने देशभर में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के मुखिया श्री हेमंत सोरेन जी को हावर्ड यूनिवर्सिटी से व्याख्यान के लिए भी बुलाया गया है, जो झारखंड सरकार के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार ग्रीन कार्ड के माध्यम से एनएफएसए के तहत छूटे हुए लाभुकों को राशन मुहैया कराएगी इसके अलावा सभी छूटे हुए योग्य वृद्ध एवं विधवा लाभुकों को भी पेंशन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। चिनियां प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जिले के रंका प्रखंड कार्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
रंका प्रखंड में भी माननीय मंत्री के द्वारा प्रखंड के 14 पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत कुल 217 मिट्टी मोरम पथों का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। मौके पर श्री ठाकुर के द्वारा हीरामन कोरवा (पारा शिक्षक) ग्राम सिंजो को कोरवा शब्दकोष बनाने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों क्रमशः चंदन राम चंद्रवंशी, इस्तारूद्दीन अंसारी, सुलेमान अंसारी समेत अन्य 40 लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी परिसंपत्तियों व कंबल वितरण भी विभिन्न लाभार्थियों के बीच माननीय मंत्री के द्वारा किया गया। मौके पर माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के क्रम में हमने भी अपने वादों को पूरा किया है।
कोरोना महामारी के दौरान भी सरकार चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर कार्यरत रही। आगे भी विकास का कार्य जारी रहेगा ताकि जिले के असहाय जरूरतमंद व गरीब तबके के लोगों को सभी सरकारी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध हो सके। हमारा यही प्रयास है कि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े अपितु सरकारी कर्मचारी स्वयं आगे बढ़कर योग्य लाभुकों को उक्त योजनाओं का लाभ दें। माननीय मंत्री ने बताया कि सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर रांची के मोराबादी मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा साथ ही कई सौगात राज्य वासियों को दिए जाएंगे।
प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समापन के उपरांत श्री ठाकुर के द्वारा ग्राम पंचायत बाहाहारा के ग्राम बाहाहारा, रंका में स्वर्गीय फेतल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय मंत्री के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रंका, चिनियां प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड व अंचल कर्मी, जिला परिषद सदस्य, उप प्रमुख, मुखिया गण, प्रखंड अध्यक्ष जेएमएम, जिला अध्यक्ष जेएमएम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play