खरौंधी : मझिगावां मुखिया सुनीता देवी के द्वारा इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए मझिगावां पंचायत भवन में वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच 120 कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया सुनीता देवी के द्वारा बताया गया कि इस कड़ाके की ठंड से बचाना हमारे लिए सबसे पुण्य का काम होगा।
मौके पर इतवारिया कुंवर, मुंशी भुइयाँ, जासो कुंवर, मानमती कुवंर, फिरंगी राम, सुदर्शन राम, अनीता कुंवर, ज्योति कुवंर, गीता कुंवर आदि लोग उपस्थित थे।