खरौंधी : मझिगावां पंचायत के मुखिया सुनीता देवी के द्वारा मझिगावां मुख पथ से ठेलवादोहर तक 4,000,00 रु. की लागत से बनने वाला सड़क एवं मझिगावां मुख्य पथ से सुरेंद्र यादव के घर तक 2,53,000 रु. की लागत से बनने वाला सड़क का शिलान्यास किया गया।
मझिगावां मुखिया सुनीता देवी के द्वारा कहा गया कि मझिगावां पंचायत के अंदर सभी सड़क को मुख्य सड़क से जोड़ने का संकल्प लिया हूं और इसे पूरा भी करूंगा।
मौके पर सत्येंद्र प्रसाद यादव, संजय चंद्रवंशी, वार्ड सदस्य किशन राम, मोहम्मद हुसैन, धनुषधारी साहेब नेसार अंसारी, अमित यादव, नरेश पासवान, संजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।