भवनाथपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को इंटक त्रिपाठी गुट के द्वारा सेल के प्रसाशनिक भवन पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन त्रिपाठी के नेतृत्व में भवनाथपुर तुलसी दामर डोलोमाइट बन्द खदान को खोलने व विस्थापितों के समस्या पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात श्री त्रिपाठी के साथ एक ग्यारह सदस्यीय डेलीगेट टीम सेल प्रबंधन के अधिकारी बी दुग्गल व राजेश कुमार के साथ खदान बन्दी व विस्थापितों की समस्या से अवगत हुए।
बैठक के बाद उपस्थित मजदूर व विस्थापितों को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि सेल के द्वारा केंद्र सरकार को इसी प्रमाण पत्र में हुए मतभेद के कारण खदान पर सेल को करोड़ों रु की पेनाल्टी लगाई गई है, जिससे बचने के लिए सेल सरकार से पहल न करते हुए कोर्ट चली गई जिसके कारण खदान बन्द हो गई।
जिस पर जनवरी माह में केंद्र व राज्य सरकार से मिलकर पहल करेंगे। वहीं विस्थापित पर कहा कि पूर्व में ही विस्थापन नीति प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के समय बना हुआ है कि, लिए जमीन पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है तो उसे जमीन मालिक को सौंप दिया जाय। जिसका अनुपालन न करते हुए सेल राज्य सरकार को हैंड ओवर कर रही जो गलत है। जमीन मालिक को वापस करें। इसके लिए पहल करेंगे। साथ ही उन्होंने जानकारी के बावजूद महाप्रबंधक को अनुपस्थित रहने पर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि नए प्रभारी आए हैं तो बेहतर कार्य करें न की बोरिया बिस्तर समेटकर भागने का कार्य करें। उन्होंने रांची में दो दिन बात मिलने का समय महाप्रबंधक से तय किया है।
कार्यक्रम में पुलिस इंसपेक्टर रामजी महतो, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सीआई मुंशी राम, कन्हैया चौबे, सन्नी चंद्रवंशी, प्रदीप शर्मा, सुशील चौबे, गोपाल यादव, विस्थापित नेता राम विजय साव सहित सैकड़ों ठेका मजदूर उपस्थित थे।