गढ़वा : गढ़वा जिले में घटी दुष्कर्म की घटना में गढ़वा पुलिस को क्लीन चिट देते हुए दो दिवसीय गढ़वा दौरे पर पहुंचे जोनल आईजी नवीन कुमार सिंह ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि दुष्कर्म के मामलों में त्वरित कार्रवाई पुलिस अनुसंधान के दौरान सुनिश्चित हो तथा 60 दिनों के अंदर हर हाल में दुष्कर्मी को सजा दिलाई जा सके गढ़वा पुलिस सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने जिले में घटी बलात्कार की घटना में पुलिस की कार्रवाई का तारीफ करते हुए कहा कि 26 बलात्कार की मामलों में अनुसंधान पूरा किया जा चुका है, यहां की पुलिस अनुसंधान में बेहतर कार्य किया है जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि यद्यपि वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम है।
निरीक्षण में सभी बिंदु पर समीक्षा किया जाता है तथा कार्य का अनुसंधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पुलिस विभाग की क्या प्राथमिकता रहेगी, कैसे कार्य होंगे, बैरक आवास की कमी, जिले के सभी पुलिस कर्मियों की समस्या पर भी बातें होती है और उसे दूर करने की कार्रवाई होता है।
उन्होंने कहा कि थाना के पदाधिकारियों के कारण आम जनता न्यायालय जाती है और उसमें पदधिकारों की गलती रहती है। केश नहीं लिया जाता है तो पदाधिकारी पर कार्रवाई हो इसे सुनिश्चित किया जाए। जितने ज्यादा अपराधी की गिरफ्तारी होगी उससे कहीं ज्यादा अपराध पर अंकुश लगेगा।
जोनल आईजी श्री सिंह ने क्राइम कंट्रोल के विषय में बताया कि अपराधियो पर सीसीईए लगे।
आईजी ने अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ नक्सली अभी भी बचे हैं, लेकिन वर्चस्व कम हुआ है और पुलिस रणनीति बना रही है, अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने शराब का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर लगाम लगेगा तो अपराध पर लगाम लगेगा। पत्रकार वार्ता में डीआईजी राजकुमार लकड़ा, गढ़वा एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे मौजूद थे।