बड़गड़ : प्रखण्ड अन्तर्गत सालो गांव स्थित चर्च के परिसर में शनिवार को सालो, बढ़नी, महुआटिकर युथ कमिटी के तत्वाधान में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता सह क्वीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के खाद्य आपुर्ति विभाग के निदेशक दीलीप तिर्की व फादर रेजी मुख्यरुप से उपस्थित थे। सांस्कृतिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगीता में जीइएल चर्च कालाखजुरी, उरोटाड़ कालाखजुरी, सालो बढ़नी, धंजीगड़िया छत्तीसगढ़, बाडी़खजुरी, कोम्भीकोना, आरसी चर्च कालाखजुरी, उगरा टेंगारी व बिंजपुर के महिला व पुरुष की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों द्वारा आदिवासी लोकनृत्य जदुरा, कर्मा, खेंगटा, हुर्रा व डमकच आदि पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुती दी गई।
इस मौके पर दिलीप तिर्की ने लोगों को नशाखोरी से दुर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का काम करें। उन्होंने खाद्य आपुर्ती से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा की हमारे समाज द्वारा विगत नौ वर्षों से आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता रहा है। इसका यही उदेश्य है कि विरासत में प्राप्त प्राचीन संस्कृति को कायम रखा जा सके। लोकगायन व नृत्य की परंपरा एक पीढ़ी से दुसरे पीढ़ी को दी जा सके ताकि हमारी परंपरा जीवित रहे।
कार्यक्रम को फादर रेजी ने भी संबंधित किया। कार्यक्रम के अंत में सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में धनजीगडी़या (छत्तीसगढ़) की टीम को प्रथम पुरस्कार के रुप में छः हजार रुपये प्रदान किये गये जबकि द्वितीय व तृतिय पुरस्कार क्रमशः सालो व कोम्भीकोना को प्रदान किया गया।
इसी तरह क्विज प्रतियोगिता में समान्यज्ञान में प्रीत मिंज, प्रशांत तिर्की व गोल्डेन मिंज पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में दो सौ असहाय व गरीब लोगों के बीच कंबल, धोती व साडी़ का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया बालदेव टोप्पो, प्राणकर्ता बाखला, सिस्टर नर्मलेट, मर्शिया, अनुप लाल मिंज, आनंद प्रकाश तिर्की, फिदा हुसैन, दयानंद लकडा़ सहित कफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीप्रीयन तिर्की, क्रिस्टोपर तिर्की, पीटर तिर्की, अनु, रवि आदि ने महत्वपूर्ण भुमीका निभाई।