कांडी : कांडी मंडल की मंडल कार्यसमिति की घोषणा रविवार को मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति से कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने बताया कि कार्यसमिति में घोषणा के क्रम में महामंत्री पद पर पतीला के शशिरंजन दुबे एवं बलियारी के भोला मेहता को शामिल किया गया है। इसी तरह कांडी मंडल में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष भी बनाये गये हैं।
इस मंडल कार्यसमिति में कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में 34 सदस्यों को शामिल किया गया है वहीं विशेष स्थाई आमंत्रित सदस्यों में रामलला दुबे, विनोद ओझा, राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विनोद चौधरी व दिनेश पासवान सहित 13 वरिष्ठ सदस्यों का समावेश किया गया है।
इस कार्यसमिति की घोषणा पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।