मेराल : थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव में छापेमारी कर कई अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने के लिए जारी अभियान के तहत जारी अभियान के तहत दुलदुलवा गांव की पहाड़ी पर चलाए जा रहे अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया तथा मौके पर ही करीब 1 क्विंटल जावा महुआ को भी नष्ट किया गया। हालांकि शराब भट्टी संचालकों को पुलिस आने की भनक लग गई और भट्ठी को छोड़कर भागने में सफल रहे।
छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के साथ पीएसआई अजीत कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, एएसआई संजय मेहता, सत्येंद्र चौबे के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे।