भवनाथपुर : सेल के आवासीय परिसर में संचालित भारत सरकार के अस्पताल में कर्मियों का अक्सर बिना सूचना के गायब रहने के कारण खदान में कार्यरत ठेका मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर अब्दुल रहमान, सजल दास, भोला राम, इशहाक अंसारी, नन्दू राम, राजकुमार राम ने बताया कि अस्पताल में दवा लेने जाने पर कुछ दवा तो मिलता है पर बाकी दवा के बारे में बताया जाता है कि फार्मासिस्ट स्टोर में ताला बंद कर छुटी में गए हैं, जिसके कारण बाहर से दवा लेना काफी महंगा पड़ रहा है।
आपको बताते चलें कि भारत सरकार के द्वारा खनन क्षेत्र में सेस मद से खनन क्षेत्र के मजदूरों की बीमारी को देखते हुए यह अस्पताल संचालित है। जिसमें तीन कर्मी कार्यरत हैं।
वर्तमान में एक डॉ के के सिंह पदभार लिए हैं जो दिसम्बर आखिरी माह तक छुटी में हैं। दूसरा कर्मी फार्मासिस्ट आर के प्रसाद जो बीते 13 दिसम्बर से बिना सूचना के स्टोर का चाबी लेकर गोल हैं। अस्पताल में मात्र एक कर्मी ड्रेसर रेयाज अंसारी वर्तमान में अकेला अस्पताल में कार्यरत हैं।
इस बावत डॉ के के सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क करने पर संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। जबकि इस बावत फार्मासिस्ट आर के प्रसाद से दूरभाष पर संपर्क करने पर बताया गया कि जो दवा स्टोर में है वह सभी बाहर में निकाला हुआ है और मैं छुटी का आवेदन देकर बाहर हूँ।