whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191207
Loading...


सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर गोविंद विद्यालय के मैदान में होगा कार्यक्रम, 1000 लोग होंगे शामिल

location_on गढ़वा access_time 26-Dec-20, 09:09 PM visibility 674
Share



सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर गोविंद विद्यालय के मैदान में होगा कार्यक्रम, 1000 लोग होंगे शामिल


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में 29 दिसंबर को राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा आज उपायुक्त ने समाहरणालय के सभाकक्ष में की। उक्त बैठक में उपायुक्त ने जिला स्तरीय समारोह आयोजित किये जाने के विषय में चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों से उनके कार्य योजना के विषय में जायजा लिया तथा उन्हें उनके दायित्व से अवगत कराते हुए भली-भांति उसका निर्वहन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से विभाग वार उद्घाटन/ शिलान्यास, संचालित योजनाएं व उनके लाभुकों के विषय में जानकारी ली तथा चिन्हित लाभुकों को कार्यक्रम स्थल पर बुलाने संबंधी कार्य योजना पर चर्चा की।
विदित हो कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों यथा स्वास्थ्य विभाग, बैंक, कृषि विभाग, यूआईडी, नगर परिषद, पशुपालन विभाग, गव्य विभाग समेत अन्य विभागों का स्टॉल लगाया जाना है। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के गाइडलाइन को मद्देनजर किया जाना है तथा उक्त अवसर पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बताते चलें कि कार्यक्रम स्थल पर 29 दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया जाना है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद ही जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में *लगभग 1000 लोग शामिल होंगे जिन्हें सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए बैठाने की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में उपायुक्त गढ़वा के अलावे उप विकास आयुक्त गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा, जिला गव्य विकास पदाधिकारी गढ़वा, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे। *कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने.. सभा स्थल "गोविंद हाईं स्कूल, मैदान" पहुंचे उपायुक्त* सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा समेत अन्य पदाधिकारी पूर्व निर्धारित स्थल वन विभाग गढ़वा के प्रांगण में पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान साफ- सफाई ,गाड़ियों की पार्किंग, विधि व्यवस्था व कोविड-19 के गाइडलाइन को देखते हुए जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम वन विभाग परिसर के स्थान पर गोविंद हाई स्कूल मैदान, गढ़वा में संपन्न कराने का निर्णय उपायुक्त द्वारा लिया गया। इसी क्रम में उपायुक्त गढ़वा ने कार्यक्रम दिवस के दिन साफ सफाई, उचित बैरिकेडिंग समेत अन्य विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा को निर्देशित किया वहीं उप विकास आयुक्त गढ़वा ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर उचित साउंड एवं लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play