whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191126
Loading...


भाकपा का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 26-Dec-20, 08:26 PM visibility 667
Share



भाकपा का स्थापना दिवस समारोह संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जंगीपुर शाखा द्वारा भाकपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ राम केवल सिंह ने पार्टी का झंडोंतोलन कर किया।इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किये। स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुये भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि पार्टी की स्थापना 1925 में हुई थी।उस समय पार्टी का लक्ष्य अंग्रेजो की गुलामी से देश को आजाद कराना था।दलित,आदिवासी, पिछड़े वर्ग,अल्पसंख्यक व महिलाओं के अधिकार को उनके हाथ मे देना था।उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति हमारे सामने है,उसमे देश के बड़े पूंजीपति व अंतराष्ट्रीय वित्त पूंजी के सहयोग से भाजपा की फासिस्ट वाद को सत्ता से बेदखल करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबो के हितों की हिफाजत के लिए आवाज उठाने वालों की आवाज बन्द करने के लिए उनपर झूठे मुकदमे थोप रही है।केंद्र की भाजपा सरकार गरीब,किसान,मजदूर विरोधी सरकार है।उन्होंने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा तीन नये कृषि बिल आनन फानन में अध्यादेश लाकर संसद द्वारा पारित कराकर आज पूरे देश मे अपने झूठ को सच साबित करने के लिए बड़े पैमाने पर संचार साधनों का उपयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा,मंडिया समाप्त नही होगी,किसानों की जमीन लूटी नही जाएगी लेकिन जो बिल लाया गया है,उसमे इस ये तीनो बातें कही भी दर्ज नही है।उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों के साथ धोखा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार लॉक डाउन के दौरान नौकरी देने के बजाय 15 करोड़ लोगों का रोजगार छिन लिया।उन्होंने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर हम सब संकल्प ले कि मोदी सरकार के झूठ का पर्दाफास करने के लिए आगामी 5 जनवरी से 15 जनवरी तक गांव गांव में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा।समारोह को राज कुमार राम,राम नाथ उरांव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर गोपाल यादव,खलील खान,नगीना पासवान,विद्या पासवान,मूर्ति कुँवर,सुरेश प्रजापति,राम विजय सिंह,उमेश प्रजापति,मनदीप उरांव,फुलमोहमद अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play