बड़गड़ : ओपी क्षेत्र अन्तर्गत भण्डरिया-बड़गड़ मुख्यपथ पर बालदेव मुखिया के घर के समीप शनिवार की देर शाम मोटरसाईकल, सीजी 15 सीएक्स 6239 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोग गीर कर बुरी तरह घायल हो गये। घायल लोगों में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अन्तर्गत बरजबंधा गांव के बिट्टु टोप्पो उम्र करीब (20) वर्ष, शशिकांत अंकित तिर्की उम्र करीब (21) वर्ष व लक्की लकडा़ के नाम शामील है।
घटना के संबंध में बताया गया की सालो गांव में क्रिसमस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख कर उपरोक्त लोग अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बीच बड़गड़ स्थित बालदेव मुखिया के घर के पास उन्होंने मोटरसाईकल से अपना नियंत्रण खो दिया। तेज गति होने के कारण बाईक सीधे खेत में लगे घोरान को तोड़ते हुये गड्ढे में जा गिरी।
मौके पर दलबदल के साथ पहुंचे ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने उक्त घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डरिया भेज दिया।