भवनाथपुर( गढ़वा) : टाउनशिप दुलहर पर स्व भिखारी राम की 60 वर्षीय विधवा फुलेश्वर कुंअर आग की चपेट में आने से घायल हो गई। घायलावस्था में 108 एंबुलेंस के जरिये इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में परिवारवालों ने बताया कि ठंढ के वजह से आग ताप रही थी तभी अचानक साड़ी में आग पकड़ लिया, जिसमें झुलस गई। जबकि चिकित्सक ने बताया कि आग से झुलसी महिला की स्थिति चिंताजनक नहीं है, फिर भी उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज के कराने के लिए रेफर किया गया है।