whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182120
Loading...


संवेदक के घर का ताला तोड़ चार लाख रूपए का जेवर चोरी, घर में मौजूद नहीं थे एक भी सदस्य

location_on गढ़वा access_time 26-Dec-20, 06:20 PM visibility 701
Share



संवेदक के घर का ताला तोड़ चार लाख रूपए का जेवर चोरी, घर में मौजूद नहीं थे एक भी सदस्य
घर में छितरा पड़ा समान एवं घटना के बारे में जानकारी देते संवेदक और उनके परिजन


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के चिनियां रोड स्थित नेहरू नगर मुहल्ला में संवेदक संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे के घर में शुक्रवार की रात चोरी की घटना घटी है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। घटना में करीब चार लाख रूपए से अधिक का जेवर चोरी हुई है। इस संबंध में संवेदक ने सदर थाना में केस दर्ज के लिए आवेदन दिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि पिछले दो सप्ताह से घर के सभी सदस्य अपने पैतृक गांव बनपुरवा में रह रहे थे। जिसके कारण उक्त मकान में रात के समय कोई सदस्य मौजूद नहीं रहता था। घटना के संबंध में बताया गया कि चोर घर के मुख्य गेट को फांद कर अंदर गए। उसके बाद घर के ग्रिल में लगे कुंडी और ताला को रड के जरिए कबाड़ कर घर में प्रवेश कर गए।
उसके बाद घर में रखे संवेदक की पत्नी सविता देवी का जेवर चोरी कर लिया। संवेदक के घर चोरी की घटना का अंजाम देने वाले लोगों में से एक का चप्पल और ग्रिल के कुंडी कबाड़ने वाला एक रड छूट गया है। संवेदक ने बताया कि सुबह में उनके पड़ोसी ने घर का ग्रिल खुला होने की जानकारी फोन पर दी। घर का ग्रिल खुले होने की सूचना पर जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो घर का समान इधर-उधर फेंका हुआ पाया। वहीं घर के एक कमरा में रखे सभी जेवर गायब मिला। उन्होंने बताया कि चोरों ने सोना का चैन, कान को दो झुमका, दो अंगूठी, पायल, नाक नथिया, करीब चांदी का एक किग्रा सिक्का, दो मंगल सूत्र सहित अन्य जेवर चोरी हो गया। भतीजा के मौत के कारण गांव गए थे परिजन संवेदक संजय दुबे का भतीजा सीआईएसएफ जवान विक्की दुबे की मौत होने के कारण परिवार के सदस्य गांव गए थे।
जिसके कारण गढ़वा स्थित घर में करीब दो सप्ताह से रात में कोई सदस्य नही रह रहा था। संवेदक ने बताया कि वह कभी-कभी दिन में आते थे। वह गुरूवार को भी अपने मकान में आए थे। चोरी की घटना रात या शाम में हुई है इस संबंध में थाना प्रभारी, राजीव कुमार ने बताया कि अनुसंधान दर्ज कर मामलें की पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया घटना में गुलगुलिया गैंग की संलिप्ता प्रतीत होती है। इस तरह की चोरी की घटना में खानाबदोश लोगों की शामिल होने की पूरी आशंका है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play