गढ़वा : भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत ने भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा का गढ़वा में गठन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता करुणानिधि तिवारी को संगठन का जिला संयोजक मनोनीत किया है, जबकि जिला संयोजक करुणानिधि तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व जिस आशा उम्मीद से मुझ पर भरोसा किया है, मैं उस पर हर हाल में खरा उतरने का कार्य करूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में भ्रष्टाचार को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। अगर किसी विभाग में भ्रष्टाचार है तो उसके खिलाफ खड़ा होकर उसके विरुद्ध मुहिम चला जाएगा और आवाज उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा का गठन हो गया है, जिसमें सह संयोजक संतोष कुमार पांडे को बनाया गया है, जबकि भूपेंद्र तिवारी, प्रवीण कुमार पांडे, राजीव रंजन तिवारी, सोमनाथ विश्वकर्मा, विवेक तिवारी को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ गढ़वा जिले में कहीं भी और किसी समय मोर्चा खड़ी रहेगी और आम जनता के साथ मिलजुल कर कार्य करेगी।