गढ़वा : जोनल आईजी नवीन कुमार सिंह आज गढ़वा पहुंचे। सर्वप्रथम समाहरणालय परिसर में उन्हें पुलिस केंद्र के सार्जेंट प्रवीण कुमार के द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय में जिले के पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ लंबी मंत्रणा की। आईजी श्री सिन्हा ने अपने गढ़वा दौरे के मकसद का न तो खुद खुलासा किया और न ही पुलिस विभाग की ओर से उनका दौरा रूटीन दौरा है अथवा कोई खास मकसद है इसकी जानकारी दी गई। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि आईजी का गढ़वा जिला का इस दौरे के पीछे कोई खास मकसद तो नहीं है? अटकलबाजी के केंद्र में भाकपा माओवादी का अब तक का अभेद्य समझे जाने वाला किला बूढ़ा पहाड़ को ले नई रणनीति पुलिस विभाग द्वारा तैयार किए जाने से लेकर पिछले दिनों गढ़वा जिले में घटी विभिन्नताओं से सामूहिक दुष्कर्म जैसे अपराधिक मामले के परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी राजकुमार लकड़ा के साथ पुलिस विभाग के सभी कार्यालय सहित अन्य जगहों पर उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध, नक्सलवाद सहित अन्य बिंदु पर गढ़वा एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे, डीएसपी दिलीप खलखो, एसडीपीओ बहामन टूटी, एसडीपीओ मनोज महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
जब आईजी समाहरणालय के पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे, तब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया। इस दौरान उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार किया और बस इतना कहा कि कल भी गढ़वा में रहूंगा और जांच करूंगा।