गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के द्वारा राधा पार्वती वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्ट और ग्रीन के साइट फस्ट चेयरमैन लायन डॉ पतंजलि केशरी के द्वारा अपने दादा स्वर्गीय डॉ राधा प्रसाद की 34 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में फूड फॉर हंगर जरुरत मंद को भोजन का आयोजन बस स्टैंड पर किया गया, जिसमें 250 लोगों के बिच खिचड़ी का वितरण किया गया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन जय शंकर ब्रेजियर ने बतया की हमारे क्लब के द्वारा लगातार 13 वीं बार यह कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि सदस्यों के और उनके परिवार जनों के जन्मदिन और सालगिरह, पुण्यतिथि पर किया जा रहा है और आगे भी निरन्तर किया जायेगा।
लायन डॉ पतंजलि केशरी ने कहा जब छोटे-छोटे बच्चे, वृद्ध, महिलाओं को भोजन पा कर उनके चेहर की खुशी मिलती है, तब उन्हें भी काफी अच्छा लगता है।
लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन की पहल अनुठी और सराहनीय है समाज सेवा के क्षेत्र में ग्रीन शुरुआत से अलग है। बहुत जल्द लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन और राधा पार्वती वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा मोतियाबिंद का लेंस लगाने का ऑप्रेशन किया जायेगा और अलग अलग तरह के कार्यक्रम जैसे मोतियाबिंद कैंप हो, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण हो, कपड़ा बैंक, डायबटीज जाँच शिविर, ब्लड ग्रुप जाँच, डेंटल कैंप एवं ब्लड डोनेशन में तो पुरे जिले ही नहीं पुरे देश मे सेवा देते हैं। जिसके चेयरमैन लायन कृत्या नन्द श्रीवास्तव ने ब्लड डोनेशन के छेत्र मे जैसे क्रान्ति ही ला दी है। लोग खुद ब खुद ब्लड डोनेशन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
कार्यक्रम मे रीजन चेयरमैन अमित कश्यप, ब्लड डोनेशन के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कृत्या नन्द श्रीवास्तव, अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सचिव विनय कश्यप, रितेश केशरी, संतोष, अमित अग्रवाल, अरविन्द कुमार लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंटअनूप कुमार, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्लोरियस की सुजाता अग्रवाल, नीलू केशरी, रूचि सिन्हा आदि मौजूद थे।