लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज प्रखंड के कुराईन पतरा पंचायत में जलमीनार पिछले कई माह से खराब है। ग्रामीणों एवम वार्ड सदस्य बीरबल भुइयां ने बताया कि जलमीनार पिछले साल लगा था, एक माह भी नजी चला और खराब हो गया। खराब जलमीनार बनवाने के लिए कई बार मुखिया से गुहार लगाया, किन्तु अब तक नही बना है। जलमीनार पुराना बोर में लगा है और बोर भी खराब हो गया है। इस बाबत पूछे जाने पर मुखिया बलदेव साव ने कहा कि जलमीनार खराब है, इसे बनवाना है।