लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज प्रखंड के कुराई न पतरा पंचायत में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर मे शौचालय निर्माण योजना बिचौलियों, जनप्रतिनिधियों एवम जल सहियाओं के मिलीभगत के कारण धरातल पर कारगर नहीं हो सका। कहीं दीवार खड़ा कर छोड़ दिया गया तो कहीं छत नहीं, तो कहीं गड्डा नहीं और कहीं गड्डा एवम दीवार पर स्लैब नहीं लगाया गया है। मजबूरन आज भी महिलाओं को खेतों में शौच के लिए जाना पड़ता है।
इस बाबत लाभुकों का कहना है कि निर्माण कार्य मुखिया स्वयं करवाया है तो शिकायत किससे करें।इसके बारे में अधिक जानकारी हमलोगों को नही है। मिली जानकारी के मुताबिक योजना में पूरी राशि की निकासी हो चुका है।
इस बाबत मुखिया से पूछे जाने पर उनका कहना है कि शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है, इसकी जानकारी हमें नहीं है।
साथ ही शौचालय मनरेगा, पेयजल एवम स्वच्छता विभाग से बना है जो जलसहिया एवम पंचायत से बना है।