गढ़वा : गढ़वा परिसदन परिषर में शुक्रवार को झामुमो गढ़वा प्रखंड कमिटी के द्वारा गढ़वा प्रखंड के पंचायत कमेटियों के साथ बैठक किया गया। जिसमे झारखंड सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में तथा उत्सव मनाने के लिए बैठक किया गया, जिसमें पंचायत के सभी पंचायत के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित हुए। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शेख फुजैल अहमद एवं महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शिला तिवारी के द्वारा किया गया।
इस मौके पर शिला देवी ने कहा कि झारखंड सरकार का 1 वर्ष पूरा हो गया है। इस मौके पर पूरे गढ़वा प्रखंड में सभी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसे उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस मौके पर झामुमो के बीरेंद्र तिवारी, अमित सिंह, आशिक अंसारी, नीलू सिद्दीकी, जितेन्द्र चौधरी, मनीष कुमार द्विवेदी, रविन्द्र कुमार तिवारी, समीद अंसारी, जब्बार अंसारी, जमील अहमद, तबारक हुसैन, नईमुल हक, राकेश बैठा, बिनोद राम, नवीन कुमार धर दुबे, वृंदा प्रसाद, अख्तर आलम, विनय कुमार, धनंजय पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।