भंडरिया : पंचायत भवन प्रांगण में कंबल वितरण शिविर का आयोजन कर मुखिया सुशीला केरकेट्टा ने गरीब असहाय के बीच 150 कंबल का वितरण किया। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया सुशीला केरकेट्टा और पंचायत सेवक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब असहाय के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी 13 वार्ड के वार्ड सदस्यों द्वारा गांव के गरीब और असहाय व्यक्ति का चयन किया गया है। इन्हीं चयनित व्यक्तियों की बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।