रमना : प्रखंड के संकुल संसाधन केन्द्र गम्हरिया के शिक्षकों को डिजीटल स्टील डेवलपमेंट के तहत जीओ मीट के माध्यम से आनलाइन प्रशिक्षण गुरुवार को दिया गया। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को जीओ मीट एप के फंक्शन और इससे आनलाइन शिक्षण कराने आदि की जानकारी दी गई। साथ ही ज़ूम एप, गुगल मीट एवं माइक्रोसॉफ्ट मीट एप के संबंध में भी संक्षिप्त जानकारी लोगों को दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक शिवकुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को डिजीटल एक्सपर्ट बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले ऐसे समय में जब बच्चें विद्यालय नहीं आ पायेंगे, तो उन्हें आनलाइन शिक्षण देने के लिए शिक्षकों को पहले से तैयार किया जा रहा है।
एनपीए 2020 में भी शिक्षकों के डिजीटल प्लेटफार्म को मजबुत करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जीओ मीट सहित इसी तरह के अन्य एप के माध्यम से शिक्षक अपने शिक्षक साथियों एवं अभिभावकों के साथ भी आनलाइन मिटिंग कर सकते हैं।
इस प्रशिक्षण में सीआरपी दुष्यंत मिश्रा, प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी द्विवेदी, उमेश प्रसाद कर्ण, सच्चिदा यादव, जन्मेजय सिंह, उपेंद्र प्रसाद, शिक्षक रामचंद्र सिंह, रवि गुप्ता, संजय कुमार, प्रमोद कुमार सिंह एवं कामेश्वर पासवान सहित कई शिक्षक शामिल थे।