गढ़वा : पुलिस ने अवैध भूमि पर कब्जा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के झलुआ गांव निवासी नसीर अंसारी, जहीर अंसारी एवं साबिर अंसारी के नाम शामिल है। इन सभी के विरुद्ध गढ़वा थाने में शेख सिराजुद्दीन द्वारा 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी के अनुसार छतरपुर गांव के खाता संख्या 77, प्लॉट नंबर 50, रकबा 4 डिसमिल में सिराजुद्दीन अपना घर बनाने के लिए नींव का खुदाई कर रहा था। इसी दौरान रफीक अंसारी, हदीस अंसारी, हैसियत अंसारी, कुर्बान अंसारी, नसीर अंसारी, सबीर अंसारी, मतलूब अंसारी ने वहां पहुंच कर उसे गाली गाली-गलौज करने लगा एवं निर्माण कार्य को रोक दिया।
प्राथमिकी में कहा गया कि शेख सिराजुद्दीन 17 नवंबर को थाना दिवस के अवसर पर आकर उक्त भूमि का आवेदन दिया था। इसके बाद अंचल पदाधिकारी के द्वारा 21 दिसंबर को गढ़वा थाने में नसीर अंसारी तथा जहीर अंसारी द्वारा समझौता नामा पर हस्ताक्षर किया गया था। इसके बावजूद भी उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करना चाह रहा था।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शेख सिराजुद्दीन के भूमि पर उक्त लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जबकि अंचल पदाधिकारी के द्वारा स्पष्ट रूप से उनके नाम से प्रतिवेदन दिया गया था। उक्त भूमि पर जबरन नाजायज मजमा बनाकर निर्माण कार्य को रोक रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष के पास उक्त भूमि का कोई भी कागजात नहीं था।
थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसी शिकायत बराबर मिलती रहती है। अवांछित फायदे के लिए दूसरे के जमीन पर हुए बेवजह अड़ंगा लगाते रहते हैं, जिससे विधि व्यवस्था की समस्या होती है। ऐसे प्रत्येक लोगों को पुलिस चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।