भवनाथपुर( गढ़वा) : केतार मुख्य पथ के सिंघीताली दामर के समीप गुरुवार को अनियंत्रित होकर टेंपू के पलट जाने से उसपर सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों में खरौंधी के चौरिया गांव निवासी रामबियानी बैठा 62 वर्ष, दासीपुर गांव के जितेंद्र विश्वकर्मा की 25 वर्षीय पत्नी किरण देवी, सरईया के रामकिशुन साह के 39 वर्षीय पत्नी कबूतरी देवी और एक अन्य का नाम शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नीतीश भारती ने रामबियानी बैठा को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही किया जा रहा है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक भवनाथपुर से सवारी लेकर उक्त टेंपू अरंगी जा रही थी कि सिंघीताली दामर के समीप तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी।
घटना के बाद टेंपू चालक फरार हो गया।