बड़गड़ : प्रखण्ड क्षेत्र में मसिही समुदाय द्वारा क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पुरी कर ली गई हैं। कैथोलीक आश्रम बाडी़ खजुरी, सीएनआई चर्च बाडी़ खजुरी, ग्रेटर चर्च गोठानी, पेंटेकोस्टल चर्च तथा वीलिभर्स चर्च बढ़नी, सहित अन्य चर्चों के साथ ही घर के प्रांगण में प्रभु येशु के जन्म के याद में आकर्षक चरणी भी बनाई गयी है। यहां बता दें की प्रभु येशु का जन्मदिन 25 दिसम्बर को मनाया जाता है। 24 दिसम्बर की देर रात्री से ही इस अवसर पर मिशा पुजा के साथ ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। फादर जयपॉल ने बताया की कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार प्रार्थना व क्रिसमस गेदरिंग कार्यक्रम का आयोजन खुले मैदान में समाजीक दुरी का पालन करते हुए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की अन्य इलाकों में भी अलग-अलग प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोग एक ही जगह, ज्यादा संख्या में इकठ्ठा न हो पाएं।
इस मौके पर फादर रेजी, फादर प्रदीप बाखला, फादर सुनील, यशवीर मिंज, सिस्टर मर्शीया, अजय कुमार मिंज, संतोष लकडा़, प्रदिप तिर्की, राजेंद्र बाखला आदि उपस्थित थे।