धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे सर्जन सह प्रभारी चिकित्सक डाॅ दिनेश कुमार के द्वारा 110 महिलाओं जनसंख्या नियंत्रण की रोकथाम के लिए ऑपरेशन कर बांध्याकरन किया गया है।
जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सक ने बताया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए उक्त सभी महिलाओं का ऑपरेशन कर सफल बांध्याकरन किया गया है। उन्होंने कहा की उक्त सभी महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रोत्साहन राशी सीधे महिलाओं के खाते मे भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा की इस अभियान को सफल बनाने मे डाॅ गौतम यादव, डाॅ प्रकाश पांडेय, डाॅ आलोक पांडेय एनआरएचएम के मृगेंद्र कुमार, मलेरिया नियंत्रण कक्ष के अरुण कुमार ठाकुर व सभी स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।