बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी सह मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक अरविंद प्रताप देव के खलिहान में गुरुवार को आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पुआल का ढेर व कुर्थी का बोझा जलकर राख हो गया। अगलगी की किस घटना में करीब 20,000 रुपये का नुकसान बताया जाता है। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पुआल व कुर्थी का बोझा जलकर राख हो गया। पुआल के ढेर से आग की लपट उठते देख ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाल्टी से पानी ला-ला कर आग बुझाने लगे। टैंकर से भी पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। अन्यथा और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
घटना के बारे में खलिहान के मालिक अरविंद प्रताप देव ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। जब आग लगी उस समय मैं अपने विद्यालय में था।
गांव के लोगों ने आग लगने की सूचना दिया। खलिहान में पहुंचा तो देखा कि पुआल व कुर्थी का बोझा धू-धू कर जल रहा है और ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग बुझाने में गांव के जगरनाथ बैठा, नरेश बैठा, अमृत पाल, ग्नौरी राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे।