गढ़वा : बिजली विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने बिजली चोरी के आरोप में सदर थाना में 10 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। सदर थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी विनोद भुईया, हरि भुईया, पवन राम, दिवाकर राम, बसंत राम, ओमकार तिवारी, भरतभुषण मिश्रा, रामनारायण मिश्रा व शहर के टंडवा मोहल्ला के दो लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिये गये आवेदन में उल्लेख किया गया हैं कि उक्त सभी लोग चोरी से बिजली जलाने का कार्य कर रहे थे। सूचना मिलने पर छापेमारी की गई तो उक्त सभी लोग चोरी से बिजली जलाने का काम कर रहे थे। इसी के आरोप में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं।