गढ़वा : एपीएन नेशनल न्यूज के युवा पत्रकार जितेंद्र सिंह के पिता का निधन बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे शहर के सोनपुरवा स्थित आवास में हो गई। वे 65 वर्ष के थे और करीब 1 वर्ष से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार उनका दाह-संस्कार आज ही किया जायेगा। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही गढ़वा के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने मृतक की आत्मा की शांति तथा परिजनों को सहनशक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।